[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले से मिलेगी राहत : जीएसटी 2.0 से रोज़मर्रा की चीजें होंगी सस्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले से मिलेगी राहत : जीएसटी 2.0 से रोज़मर्रा की चीजें होंगी सस्ती

पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले से मिलेगी राहत : जीएसटी 2.0 से रोज़मर्रा की चीजें होंगी सस्ती

सीकर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए ऐतिहासिक बदलाव का असर अब आमजन तक पहुंचने लगा है। सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को व्यापारियों व उद्योग संगठनों के साथ हुई बैठक में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि “जीएसटी 2.0 से आम आदमी के मासिक खर्च में सीधी बचत होगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

बैठक में बताया गया कि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स दरों में कटौती की गई है। पहले जहां जीएसटी की चार स्लैब थीं, अब उन्हें घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है।

22 से 29 सितम्बर तक ‘जीएसटी बचत उत्सव’

कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 22 से 29 सितम्बर तक “जीएसटी बचत उत्सव” के रूप में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। दुकानों पर नई दरों की सूची के बोर्ड लगाए जाएं और पम्पलेट वितरित कर हर नागरिक तक जानकारी पहुँचाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबर भी जारी होगा।

नेताओं और व्यापारियों ने जताया आभार

धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि अब रोज़मर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं, कंपनियों को टैक्स कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाना चाहिए। सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने कहा कि “जीएसटी दरों के सरलीकरण से गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और उद्योग जगत – सभी को लाभ होगा।”

मुख्य कर अधिकारी दारासिंह ने बताया कि वाणिज्यक कर विभाग 7 दिन तक विशेष अभियान चलाएगा और मेडिकल स्टोर्स व अन्य बाजारों की जांच कर दरों में कटौती की जानकारी सोशल मीडिया और आमजन तक पहुंचाएगा।

सभी वर्गों को मिलेगा फायदा

बैठक में व्यापार मंडलों, उद्योग संगठनों और कर अधिकारियों ने पीएम मोदी के इस फैसले को “देश के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम” बताया।

बैठक में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक विकास सिहाग, व्यापार महासंघ अध्यक्ष महावीर चौधरी, समाजसेवी विनोद नायक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin