[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर में कार्यकारिणी का विस्तार:8 गांवों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर में कार्यकारिणी का विस्तार:8 गांवों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर में कार्यकारिणी का विस्तार:8 गांवों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

अजीतगढ़ : सीकर के अजीतगढ़ के झाड़ली मे महाशक्ति ओमकंवर मंदिर में श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व एडिशनल एसपी देवी सिंह नरुका मुख्य अतिथि रहे। श्रीमाधोपुर अध्यक्ष ठा.मानदाता सिंह गढ़तकनेत ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत मातेश्वरी की आराधना से हुई। इसके बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। बैठक में समाज सुधार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व एडिशनल एसपी देवी सिंह नरुका को सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया।

सभा ने विभिन्न गांवों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की। झाड़ली से शंकर सिंह शेखावत, हरिपुरा से अभिषेक सिंह शेखावत, शेरपुरा से संगम सिंह, रामपुरा से नंदू सिंह राठौड़, रूपपूरा से इंद्र सिंह, हरिदास का बास से देवी सिंह शेखावत, हथिदेह से मदन सिंह और सुराणी से मदन सिंह को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा सुमन कंवर महरौली, प्रदीप सिंह रामपुरा, पुष्पेंद्र सिंह रुपपुरा, संजय सिंह रुपपुरा, हेमसिंह हरदासकाबास, वीरेंद्र सिंह हाथिदेह, रामसिंह हरिपुरा, दीपेंद्र सिंह मुंड़रु और लक्ष्मण सिंह हाथिदेह को सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह मंडूस्या, संगठन मंत्री देवी सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सुराणी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इकाई अध्यक्ष और महामंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22