धोद में सजा मां दुर्गा का पंडाल:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना हुई, 9 दिन चलेगा उत्सव
धोद में सजा मां दुर्गा का पंडाल:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना हुई, 9 दिन चलेगा उत्सव

धोद : सीकर के धोद कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शिव चौक स्थित पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे महोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल रहने की उम्मीद है।