नीमकाथाना पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान:4 वारंटी और 7 शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार, 24 जगहों पर दी दबिश
नीमकाथाना पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान:4 वारंटी और 7 शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार, 24 जगहों पर दी दबिश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने चार गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा। इसके साथ ही सात लोगों को आपसी झगड़े और शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ये अभियान चलाया गया। पुलिस ने दो टीमें बनाईं। इन टीमों ने 24 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस सुनियोजित कार्रवाई के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई एरिया डोमिनेशन अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040605


