[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला 22 सितंबर से:मेला ग्राउंड पर 11 दिन तक होगा आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का महासंगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला 22 सितंबर से:मेला ग्राउंड पर 11 दिन तक होगा आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का महासंगम

चिड़ावा में नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला 22 सितंबर से:मेला ग्राउंड पर 11 दिन तक होगा आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का महासंगम

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की पुरानी बस्ती स्थित देवी जी मंदिर परिसर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 11 दिवसीय नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव मेला 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अनिल जोशी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर को शाम 7 बजे उद्घाटन समारोह से होगा। इसी दिन शाम 7:15 बजे प्रसिद्ध गायक अभिषेक मिश्रा द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती का आयोजन होगा, जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3:15 से 5:15 बजे तक गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रंगारंग संध्या सजेगी।मुख्य आकर्षणों में रामायण पाठ, दुर्गा चालीसा, अमृतवाणी पाठ, काव्य गोष्ठी, हवन, माता के नौ रूपों की झांकियां, जीणमाता पाठ, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा शामिल होंगे।

भंडारे के बाद 2 अक्टूबर को रावण दहन

एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। विजयादशमी के दिन 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे समाज की विभिन्न विभूतियों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।

डांडिया नाइट में एंट्री होगी फ्री

मेले में शॉपिंग स्टॉल, खाने-पीने की दुकानें और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, महोत्सव में ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर देवी जी मंदिर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान चेयरमैन सुमित्रा सैनी, नीतिका थालोर, रेखा हिम्मतरामका, आंचल भगेरिया, श्रेया व्यास, पूजा भगेरिया, अनुपमा, मनोहर लाल जांगिड़, अशोक जोशी, अनिल जोशी, संजय शर्मा, महेन्द्र कुमावत, शुभकरण बजाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77