[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पीएम केयर्स (कॉविड-19) योजना से लाभान्वित बच्चों से किया संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पीएम केयर्स (कॉविड-19) योजना से लाभान्वित बच्चों से किया संवाद

जिला प्रशासन का सहयोग, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें : सुराणा

चूरू : जिला कलक्टर ​अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय में पीएम केयर्स (कॉविड-19 से अनाथ हुए बच्चे) योजना से लाभान्वित बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बच्चों से कहा कि भरपूर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पर जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि “पीएम केयर्स योजना” उन बच्चों के लिए आशा की किरण है, जिन्होंने कोविड-19 या अन्य आपदाओं में अपने अभिभावकों को खोया है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर भी केंद्रित है।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से उनके परिवार की स्थिति, प्राप्त सहायता राशि, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर, शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर जिला कलक्टर ने बच्चों को प्रेरक पुस्तक भी भेंट की और बच्चों को पुस्तकों का महत्व समझाते हुए कहा कि “किताबें व्यक्ति की सच्ची दोस्त हैं। किताबें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं होतीं, बल्कि भविष्य की रूपरेखा भी तय करती हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने भी खुलकर अपने विचार रखे तथा अपनी आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को साझा किया। इस दौरान बाल अधिकारिता सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने बाल अधिकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin