प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ:विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में गायों को गुड़-चारा खिलाया
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ:विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में गायों को गुड़-चारा खिलाया

रींगस : रींगस में बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया। खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री सीताराम गोशाला कुएं पर गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने हर जीव की सेवा करने और ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान प्रतिदिन एक नया सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न जन सेवा एवं सामाजिक प्रकल्पों को संपादित करते हुए “सेवा पखवाड़ा” मनाएगी। मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधायक मील के निर्देशन में प्रतिदिन नया सेवा कार्य करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु चूलेट और पूर्व महामंत्री एडवोकेट दीपक बाजिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मील ने गायों की पूजा करके किया। इसके बाद गायों को हरा चारा, गुड़ और दलिया आदि खिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला महामंत्री राजेश रोलन, जितेंद्र सिंह कारंगा, सेवा पखवाड़ा जिला सहसंयोजक निर्मल सिंह, मंजू शर्मा, रामकिशन सैनी, महामंत्री दुर्गा ढींगरा, ओमप्रकाश शर्मा, कालूराम कुमावत, घनश्याम सरोज, ज्योति मिश्रा, संगीता निर्वाण, श्रवण कुमार, अरुण अग्रवाल, सुरेश कुमावत, महेंद्र बावलीया, अभिषेक शेखावत, सूणाराम कुमावत, सुभाष कुमावत, दौलत कुमावत और मक्खनलाल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।