[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:रोटरी क्लब और पंजाबी समाज की पहल, 36 यूनिट रक्त एकत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:रोटरी क्लब और पंजाबी समाज की पहल, 36 यूनिट रक्त एकत्रित

श्रीमाधोपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:रोटरी क्लब और पंजाबी समाज की पहल, 36 यूनिट रक्त एकत्रित

श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ और पंजाबी समाज श्रीमाधोपुर ने चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सीकर के मुंशीराम मित्तल ब्लड बैंक ने 36 यूनिट रक्त एकत्र किया। क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया-शिविर में कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान कर मिसाल पेश की। रोटेरियन अमित गिनोडिया ने पत्नी निधि और भाई सुमित के साथ रक्तदान किया। रोटेरियन पंकज सोनी ने भाई हेमंत सोनी के साथ योगदान दिया। सुरेश कुमार सैनी ने पत्नी माया के साथ और संजय वधवा ने भाई हरीश वधवा व पुत्र दिशांत के साथ रक्तदान किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसेरा, पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ. माधव सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जे.के. लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी जयपुर के प्रोफेसर और एकेडेमिक डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने सपत्नीक शिरकत की और रक्तदान के महत्व पर चर्चा की। शिविर के चैयरमैन रोटेरियन दीनदयाल सतीजा, को-चैयरमैन रोटेरियन सागर मल शर्मा और रोटेरियन मुकेश व्यास ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin