कंबाइन मशीन की सफाई के दौरान हेल्पर फंसा:चालक ने चालू कर दी थी मशीन, हिसार अस्पताल में मौत
कंबाइन मशीन की सफाई के दौरान हेल्पर फंसा:चालक ने चालू कर दी थी मशीन, हिसार अस्पताल में मौत
राजगढ़ : राजगढ़ तहसील के गांव ढंढाल लेखु में कंबाइन हार्वेस्टर से मूंग निकालने के दौरान हेल्पर मशीन में फंस गया, जिससे वह घायल हो गया। हेल्पर का इलाज हिसार में चल रहा था, जहां 11 सितंबर की शाम मौत हो गई। घटना 10 सितंबर को सुबह 10 बजे हुई थी।
घटना के समय हेल्पर दिनेश मशीन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान चालक कर्मवीर ने मशीन चालू कर दी। दिनेश मशीन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल हिसार के सपरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अगले दिन 11 सितंबर को देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता उम्मेद सिंह ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।