[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, एएसपी किशोरी लाल ने की सराहना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, एएसपी किशोरी लाल ने की सराहना

सादुलपुर में 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, एएसपी किशोरी लाल ने की सराहना

सादुलपुर : चुरु जिले के सादुलपुर में श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता, बैंगलोर की अन्नदान योजना के तहत गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन का बांटा गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया मौजूद रहे। सरोज जैन ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

5 वर्षों से चल रहा है अन्नदान कार्यक्रम

श्री बिहारीलाल जैन ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्याम जैन ने बताया- यह अन्नदान कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से चल रहा है। हर जरूरतमंद परिवार को हर महीने 15 किलो आटा, 2 किलो चीनी, डेढ़ किलो चावल, 1 लीटर तेल, 1 किलो दाल दी जाती है। साथ ही एक पैकेट नमक और 400-400 ग्राम चाय पत्ती, लाल मिर्च व धनिया भी दिया जाता है।

ट्रस्ट के संचालक मुरारीलाल सरावगी की सेवा भावना की सभी ने सराहना की। वे गौशालाओं, बालिका शिक्षा और गरीब कन्याओं की शादी में भी प्रतिवर्ष लाखों रुपए का योगदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला कंवर, कोमल राजपूत और लोकेश बैरासरिया ने भी श्रमदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22