[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईएफडब्ल्यूजे की पिलानी विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आईएफडब्ल्यूजे की पिलानी विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ गठन

आईएफडब्ल्यूजे की पिलानी विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ गठन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की पिलानी विधानसभा कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र राठौड़ के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप गढ़वाल के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी गठन की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष विपिन महमिया (चिड़ावा) ने की।

नवगठित कार्यकारिणी में सलाहकार मंडल की जिम्मेदारी सूरजगढ़ के कृपाल सेन को सौंपी गई है। अध्यक्ष के रूप में विपिन महमिया (चिड़ावा) को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चिड़ावा से वेदांत तिवारी और सूरजगढ़ से कृष्णकुमार गांधी को मनोनीत किया गया।

महासचिव पद की जिम्मेदारी पिलानी के दीपक दहिया को, कोषाध्यक्ष पद पंकज रूंगटा (मंड्रेला) को, जबकि सचिव प्रथम निरंजन सेन, सचिव द्वितीय चिड़ावा से मनीष शर्मा और सचिव तृतीय सुलताना से सुनील को बनाया गया है।

वहीं प्रवक्ता मंडल में प्रवक्ता प्रथम के रूप में पिलानी के उत्पल शर्मा और प्रवक्ता द्वितीय के रूप में चिड़ावा के विशाल महमिया को जिम्मेदारी दी गई।

सदस्य पद पर चिड़ावा से अमित शर्मा, मंड्रेला से अभिषेक और सूरजगढ़ से दिनेश झाझड़िया को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी गठन की घोषणा के साथ ही क्षेत्रभर के पत्रकारों एवं सहयोगियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22