[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में खिड़की उखाड़कर मकान में घुसे चोर:14 लाख के गहने और अन्य सामान ले गए, घर से 500 मीटर दूर जाकर तोड़ा बक्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में खिड़की उखाड़कर मकान में घुसे चोर:14 लाख के गहने और अन्य सामान ले गए, घर से 500 मीटर दूर जाकर तोड़ा बक्सा

सीकर में खिड़की उखाड़कर मकान में घुसे चोर:14 लाख के गहने और अन्य सामान ले गए, घर से 500 मीटर दूर जाकर तोड़ा बक्सा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके के चैनपुरा गांव में मंगलवार रात लाखों की चोरी हो गई। चोर एक मकान की खिड़की उखाड़कर गहनों से भरा बक्सा उठाकर ले गए। गांव से 500 मीटर दूर जाकर बक्से के ताले तोड़े।

दरअसल, चैनपुरा गांव में चोर मदनलाल जाखड़ के घर में खिड़की को उखाड़कर अंदर घुसे थे। बक्सों में रखा 13 तोला सोना, 850 ग्राम चांदी, 25 हजार नगद सहित अन्य सामान रखा था। पूरे सामान की कीमत करीब 14 लाख रुपए थी। परिजन सुबह उठे तो सामान बिखरा मिला। उसके बाद चोरी का पता चला।

चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और बक्से उठाकर ले गए।
चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और बक्से उठाकर ले गए।

परिवार के जागने पर भागे

चोरों ने यहां पास में ही स्थित बोदूराम के मकान की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। परिवार के लोगों के जागने पर चोर वहां से भागे। वहीं दांता नामदेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोर छत के रास्ते मंदिर में घुसे और दानपात्र चोरी कर ले गए। दांतारामगढ़ में ज्वेलरी शॉप, मकान में चोरी और ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

चोर बक्सों को घर से करीब 500 मीटर दूर ले गए। इसके बाद गहने, कैश और अन्य सामान निकाल ले गए।
चोर बक्सों को घर से करीब 500 मीटर दूर ले गए। इसके बाद गहने, कैश और अन्य सामान निकाल ले गए।
मकान में चोरी होने का पता चलने पर लोग मौके पर जुट गए।
मकान में चोरी होने का पता चलने पर लोग मौके पर जुट गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22