चूरू में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल:मां को छोड़कर लौट रहा था, गाड़ी चला रहे ड्रॉक्टर ने नहीं की कोई मदद
चूरू में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल:मां को छोड़कर लौट रहा था, गाड़ी चला रहे ड्रॉक्टर ने नहीं की कोई मदद
चूरू : चूरू की सैनिक बस्ती में बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वह अपनी मां को कलेक्ट्रेट सर्किल पर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक डॉक्टर की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वार्ड 14 निवासी गिरीश (20) का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गिरीश को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। हादसे में गिरीश के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार ड्राइवर ने घायल युवक की मदद तक नहीं की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1921910


