[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोचर भूमि को आवासीय में बदलने की मांग:खंडेला विधायक ने उठाया मुद्दा, बोले-80 सालों से बसी है आबादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

गोचर भूमि को आवासीय में बदलने की मांग:खंडेला विधायक ने उठाया मुद्दा, बोले-80 सालों से बसी है आबादी

गोचर भूमि को आवासीय में बदलने की मांग:खंडेला विधायक ने उठाया मुद्दा, बोले-80 सालों से बसी है आबादी

रींगस : विधायक सुभाष मील खंडेला ने विधानसभा सत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया हैं। उन्होंने गोचर भूमि पर पिछले 80 वर्षों से बसी आबादियों को पट्टा जारी करने की मांग की हैं। विधायक ने बताया कि प्रदेश के कई शहरों और गांवों में गोचर भूमि पर बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। उच्च न्यायालय ने 2022 में एक निर्णय दिया था कि क्षतिपूर्ति के बदले जमीन की किस्म नहीं बदली जा सकती।

विधायक ने कहा कि गोचर भूमि पर अधिकतर गरीब परिवार रहते हैं। उन्हें बिना पुनर्वास के हटाया नहीं जा सकता, इसलिए सरकार को कोर्ट में अपना पक्ष रखकर इन लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने इन परिवारों के पुनर्वास और गोचर भूमि को आवासीय भूमि में बदलने की मांग की हैं।

विधायक मील विधानसभा में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी देखे जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62