[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के पीपली में स्मार्ट मीटर का विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ का प्रदर्शन, रात में चुपके से मीटर लगाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के पीपली में स्मार्ट मीटर का विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ का प्रदर्शन, रात में चुपके से मीटर लगाने का आरोप

पिलानी के पीपली में स्मार्ट मीटर का विरोध:राष्ट्रीय जाट महासंघ का प्रदर्शन, रात में चुपके से मीटर लगाने का आरोप

पिलानी : पीपली में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया और जिला सचिव सत्यनारायण पूनिया ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग ग्रामीण इलाकों में बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। जिला सचिव सत्यनारायण पूनिया ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना चाहती है।

‘गांवों में चुपके से स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप’

ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने बताया- बिजली विभाग के कर्मचारी रात के समय चुपके से गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई मीटर नहीं लगाया जाएगा। प्रदर्शन में कमल सिंह, सुभाष चंद्र, मुकेश पूनिया सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77