[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में जर्जर हवेली तोड़ने की कार्रवाई रोकी, आमजन आक्रोशित:अधिकारी बोले- कलेक्टर करेंगे निरीक्षण, उसके बाद लेंगे निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में जर्जर हवेली तोड़ने की कार्रवाई रोकी, आमजन आक्रोशित:अधिकारी बोले- कलेक्टर करेंगे निरीक्षण, उसके बाद लेंगे निर्णय

झुंझुनूं में जर्जर हवेली तोड़ने की कार्रवाई रोकी, आमजन आक्रोशित:अधिकारी बोले- कलेक्टर करेंगे निरीक्षण, उसके बाद लेंगे निर्णय

मंडावा :  मुख्य बाजार में फतेहपुर स्टैंड के पास स्थित दो जर्जर हवेलियों को तोड़ने की कार्रवाई भवन मालिकों ने सोमवार को शुरू की। एक हवेली आधी से अधिक ध्वस्त कर दी गई, वहीं दूसरी को तोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ईओ जैकीराम गोयल ने अचानक मौखिक आदेश देकर कार्य रुकवा दिया। नगर पालिका से मिले नोटिस की पालना में सोमवार को भवन मालिकों द्वारा हवेलियां तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसी दौरान जिला कलक्टर अरुण गर्ग स्मार्ट सिटी की बैठक में हिस्सा लेने वहां पहुंचे। उनके सामने हवेलियों को तोड़ने का मामला सामने आया तो उनका कहना था कि केवल जर्जर हिस्सा ही गिरवाया जाना है, पूरी हवेली नहीं तोड़नी है।

इस पर ईओ ने तुरंत कार्य रुकवाया। गौरतलब है कि इन हवेलियों को हेरिटेज संपत्ति बताते हुए ध्वस्तीकरण पर रोक है। लेकिन हाल ही हवेली से पत्थर गिरने पर दहशत फैल गई। इसके बाद कलक्टर ने उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जनहानि से बचाव के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उधर पालिका ने भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे।

कभी भी हो सकता है हादसा

उधर पालिका अध्यक्ष नरेश कुमार सोनी ने बताया कि हवेलियां अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ लोगों ने इन्हें हैरीटेज संपत्ति बताकर आपत्ति जताई है, लेकिन इनका कोई हैरीटेज महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता आमजन व स्कूली बच्चों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, इसलिए सुरक्षा सर्वोपरि है।

लोगों में आक्रोश, जिला कलेक्टर करेंगे निरीक्षण, उसके बाद होगा फैसला
लोगों में आक्रोश, जिला कलेक्टर करेंगे निरीक्षण, उसके बाद होगा फैसला

इनका कहना हैं

आज सुबह हवेली मालिकों ने पत्र भेजकर बताया था कि हम अपने स्तर पर हवेली तोड़ रहे हैं। इस पर मैंने उनको कहा था कि केवल जर्जर हिस्सा ही गिराना है। लेकिन उन्होंने जेसेबी से पूरी हवेली तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी, इसलिए काम बंद करवाया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने भी जर्जर हिस्सा ही तुड़वाने के लिए कहा था। कल सुबह बेरिकेड्टस लगाकर जर्जर हिस्सा गिरवा दिया जाएगा।-जैकीराम गोयल, ईओ नगर पालिका

जिला कलक्टर ने कहा है कि यदि हवेली कार कोई हिस्सा जर्जर है, वो हिस्सा हटा सकते हो, हवेली तोड़ने के निर्देश से पहले मौका देखा जाएगा। मौका देखने के बाद निर्देश जारी किए जाएंगे। जिला कलक्टर इसी सप्ताह में हवेली का मौका देखने के लिए मंडावा आएंगे।-नरेश सोनी, अध्यक्ष नगरपालिका

मैंने यह कहा कि हवेली का कोई हिस्सा जर्जर है, उससे नुकसान की आशंका है, उसे तोड़ सकते हैं, लेकिन जर्जर की आड़ में हेरिटेज हवेलियों को नहीं तोड़ जाए। इसके लिए एसडीएम व ईओ को निर्देश दिए हैं। पहले जांच होगी, जो जर्जर है उसे ही तोड़ा जाएगा। हरिटेज का नुकसान किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।-अरुण गर्ग, जिला कलक्टर, झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77