नीमकाथाना में यादव समाज की नई कार्यकारिणी का गठन:पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, पुस्तकालय के लिए 12 लाख मंजूर
नीमकाथाना में यादव समाज की नई कार्यकारिणी का गठन:पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, पुस्तकालय के लिए 12 लाख मंजूर
नीमकाथाना : नीमकाथाना में यादव समाज की नई कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समाज संरक्षक बालूराम यादव कुरबडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। एडवोकेट अनिरुद्ध यादव को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर हरफूल यादव, सीताराम सरपंच टोड़ा, बलदेव कैप्टन और पप्पू हुल्ड़ा को नियुक्त किया गया। धर्मपाल करजो को महासचिव और महावीर बिछवालियां को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रणवीर सिंह यादव को छात्रावास अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
समारोह में कन्हैयालाल यादव, सीताराम ग्रामसेवक, पीडी यादव, राजेश, संजय बल्लूपुरा, सुग्गराम करजो, रामनिवास हसामपुर, गुलाब मोडिया शंकर टोड़ा और धर्मवीर सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव को पुस्तकालय कक्ष के लिए 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2012197


