[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटीयों के गठन के निर्देश:विधायक ने निकाय और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, कहा- एकजुटता से करें काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटीयों के गठन के निर्देश:विधायक ने निकाय और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, कहा- एकजुटता से करें काम

कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटीयों के गठन के निर्देश:विधायक ने निकाय और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, कहा- एकजुटता से करें काम

पिलानी : पिलानी में शुक्रवार को कांग्रेस की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। विधायक पितराम सिंह काला ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को तुरंत प्रभाव से बूथ लेवल कार्यकारिणीयों के गठन का निर्देश दिया। विधायक काला ने कहा कि बूथ कमेटी में मजबूत कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को रोकने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर जोर दिया।

विधायक पितराम सिंह काला ने कार्यकर्ताओं से नगर पालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। इससे जनता पार्टी से जुड़ेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर मतदाता को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी चुनाव में धांधली रोकने का वादा किया।

बैठक में ये पदाधिकारी हुए शामिल

मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, नगर अध्यक्ष सुनील पंडित, बख़्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर लांबा, ओजटू मंडल अध्यक्ष राजकुमार, बुडानिया मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, काजड़ा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, खुडानिया मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत, बनगोठड़ी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया, डुलानिया मंडल अध्यक्ष विनोद पूनिया, नरहड़ मंडल अध्यक्ष लतीफ खान, प्रदीप झाझडिया, प्रेम प्रकाश मोयल, अनिल जांगिड़, अतर सिंह डुलानिया, महावीर सिंह, सुभाष नरहड़, सुरेश कुमार लांबा गोठड़ा, उमेद डांगी गोविंदपुरा, राजेश काजला समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77