[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेजर ध्यानचंद की जंयती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेजर ध्यानचंद की जंयती मनाई गई

मेजर ध्यानचंद की जंयती मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा के डालमिया खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस और पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार शाम को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार और कोच अमित कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शारीरिक शिक्षा कोच जयसिंह धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी टीम के कोच होशियार सिंह भौमपुरा भी मौजूद थे। राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अरुण दाधिच गिड़ानिया, विमल योगी, संदीप सिंह और अरुण रेपसवाल सहित खुडोत क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की।

जयसिंह धनखड़ ने पैरा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को नई दिशा देते हैं। खेल अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। पैरा खिलाड़ी विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

डालमिया खेल परिसर प्रशासन ने सभी पैरा खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कोच होशियार सिंह ने खेलों से मिलने वाली मानसिक और शारीरिक मजबूती पर जोर दिया। सम्मानित खिलाड़ियों ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77