[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाझुंझुनूंटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ सम्मानित

कुलगुरु प्रो. एस. के. सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया गौरवान्वित

कोटा : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुलगुरु प्रो. एस. के. सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलगुरु ने कहा कि सह जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विक्रम राठौड़ द्वारा दी गई सेवाएं “अति-सराहनीय, प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट” हैं। विश्वविद्यालय की नीतियों के प्रचार-प्रसार, मीडिया से जुड़ी गतिविधियों और प्रशासनिक नीतियों के सफल क्रियान्वयन में उनके योगदान से विश्वविद्यालय निरंतर लाभान्वित हो रहा है।

राठौड़ का योगदान

  • जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन में उल्लेखनीय उपलब्धियां।
  • विश्वविद्यालय की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका।
  • प्रशासनिक दायित्वों का सफल निर्वहन।
  • साहित्य और उच्च शिक्षा पर स्वतंत्र समीक्षक व विश्लेषक के रूप में कार्य।

अन्य जिम्मेदारियां

विक्रम राठौड़ वर्तमान में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की जनसंपर्क प्रकोष्ठ समिति के सह संयोजक के रूप में भी मानद सेवाएं दे रहे हैं। वे लंबे समय से साहित्य, लोक प्रशासन और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

राठौड़ का वक्तव्य

सम्मान प्राप्त करने के बाद राठौड़ ने कुलगुरु प्रो. एस. के. सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा—
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालयों का सशक्तिकरण आवश्यक है। हितधारकों और विद्यार्थियों तक विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर सकारात्मक संबंधों को और मजबूत किया जा सकता है।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77