[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया:जम्मू-कश्मीर में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे, सेना ने बेटी को तिरंगा सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया:जम्मू-कश्मीर में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे, सेना ने बेटी को तिरंगा सौंपा

झुंझुनूं के जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया:जम्मू-कश्मीर में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे, सेना ने बेटी को तिरंगा सौंपा

झुंझुनूं : श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में शहीद हुए इकबाल खान (42) की पार्थिव देह आज (गुरुवार) झुंझुनूं लाई गई। वह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर लालपुर गांव के रहने वाले थे।

10 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्यूटी दे रहे इकबाल 26 अगस्त को शहीद हुए थे। झुंझुनूं शहर से लालपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इकबाल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने शहीद की 10 साल की बेटी मायरा को तिरंगा सौंपा।

2003 में सेना में भर्ती हुए थे शहीद इकबाल खान 15 जनवरी 2003 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे 21 ग्रेनेडियर यूनिट में हवलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

16 साल पहले शादी हुई थी शहीद के परिवार में उनकी मां, पत्नी नसीम बानो, बेटी मायरा और 2 भाई हैं। शहीद की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। इकबाल खान के पिता यासीन खान भी भारतीय सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उनके दादा अफजल खान भी सेना में रहे थे।

शहीद की अंतिम यात्रा…

सेना के शहीद हवलदार इकबाल को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

शहीद इकबाल की पार्थिव देह देखते ही बहन रुबीना फूट-फूटकर रोने लगी।

झुंझुनूं के अग्रसेन सर्किल से पैतृक गांव लालपुर के लिए जवान इकबाल खान की पार्थिव देह के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई थी।

42 साल की उम्र में शहीद हुए सेना के जवान इकबाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े होकर स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

पार्थिव देह लेकर आए मेजर सुनील कुमार ने शहीद इकबाल खान को श्रद्धांजलि दी।

झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला भी झुंझुनूं के लालपुर गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77