[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घंडावा के स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

घंडावा के स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

घंडावा के स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

सूरजगढ़ : शहीद नायक सत्यवीर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घंडावा में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ धरती मां के नाम” रही।

प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व अमरजीत सिंह बेदी और जय सिंह झाझड़िया ने किया। पर्यावरण प्रहरी जय सिंह झाझड़िया ने विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप ₹100-₹100 की नकद राशि प्रदान की गई।

अमरजीत बेदी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता समझाते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

अंत में संस्था प्रधान सुशीला गर्वा ने इस प्रेरक पहल के लिए अमरजीत सिंह बेदी और जय सिंह झाझड़िया का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles