[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंद्र कुमार सैनी बने राष्ट्रीय सैनी सभा के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंद्र कुमार सैनी बने राष्ट्रीय सैनी सभा के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

इंद्र कुमार सैनी बने राष्ट्रीय सैनी सभा के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सैनी ने खेतड़ी के वार्ड नंबर 20, कोलिहान नगर निवासी इंद्र कुमार सैनी को राष्ट्रीय सैनी सभा का खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया है।राष्ट्रीय सैनी सभा एक सामाजिक संगठन है, जो समाज को उन्नतिशील बनाने और सामाजिक सदभावना कायम रखने के लिए समर्पित है। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करना, समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना, और देशहित में कार्य करना है।

इंद्र कुमार सैनी ने कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से समाज के विकास और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही संगठन समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने, नई जानकारी साझा करने और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के कार्यों में भी आगे रहेगा।राष्ट्रीय सैनी सभा का यह कदम सामाजिक संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करने और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles