[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : झुंझुनूं आबकारी विभाग का कठिन टारगेट:13 दिन में करनी है 86 करोड़ की राजस्व वसूली, ठेकेदारों पर दबाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : झुंझुनूं आबकारी विभाग का कठिन टारगेट:13 दिन में करनी है 86 करोड़ की राजस्व वसूली, ठेकेदारों पर दबाव

झुंझुनूं आबकारी विभाग का कठिन टारगेट:13 दिन में करनी है 86 करोड़ की राजस्व वसूली, ठेकेदारों पर दबाव

झुंझुनूं-खेतड़ी : झुंझुनूं में वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में आबकारी विभाग पर टारगेट पूरा करने का दबाव है। इन 15 दिन में विभाग को करीब 86 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली करनी है। ऐसे में इस बार झुंझुनूं आबकारी विभाग का राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

इधर विभाग अपने टारगेट को पूरा करने के लिए फैक्ट्री और ठेकेदारों पर दबाव बना रहा है। ऐसे में आबकारी विभाग के दबाव में शराब ठेकेदार गारंटी का माल उठा रहे हैं। गारंटी के माल की शराब को खपाने के लिए ठेकेदार हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

कुछ ठेकेदारों ने अपनी दुकानों पर सेल बढ़ाने के लिए शराब के रेट कम कर दिए हैं। वहीं, ठेकेदार अवैध ब्रांचों के माध्यम से दिन-रात अवैध रूप से शराब बिकवा रहे हैं।

450 करोड़ का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से जिला आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 450 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया हुआ है। निर्धारित लक्ष्य में से आबकारी विभाग अब तक 364.53 करोड़ रुपए के राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा कर पाया है।

अभी विभाग को 86 करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली करनी है, लेकिन विभाग के पास 13 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में आबकारी विभाग भागदौड़ में लगा हुआ है। लेकिन इतने कम दिनों में यह लक्ष्य पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सभी शराब ठेकेदारों को शराब के माल की गारंटी को पूरा करने के लिए कहा गया है। नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22