[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में बदमाशों का तांडव: मरीज ले जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, महिला घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में बदमाशों का तांडव: मरीज ले जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, महिला घायल

खंडेला में बदमाशों का तांडव: मरीज ले जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, महिला घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में धन्ना भगत चौराहे पर देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आधी रात करीब 1 बजे कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश शराब के नशे में पहले ढाबा संचालक से उलझे, लेकिन मामला शांत होने के बाद उन्होंने मरीज को अस्पताल ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बदमाशों ने गाड़ी में बैठे मरीज और परिजनों से मारपीट की। इस दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई वारदात से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने कैंपर गाड़ी जब्त कर ली है, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77