[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में आरएएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान:नगर पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च, खाटूश्यामजी मोड़ पर श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षा का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में आरएएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान:नगर पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च, खाटूश्यामजी मोड़ पर श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षा का संदेश

रींगस में आरएएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान:नगर पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च, खाटूश्यामजी मोड़ पर श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षा का संदेश

रींगस : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रैपिड एक्शन फोर्स की 83वीं वाहिनी ने मंगलवार को रींगस में परिचय अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। वाहिनी कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुलिस थाना परिसर से शुरू हुए फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों और बाजारों का भ्रमण किया। एकादशी के अवसर पर खाटूश्यामजी मोड़ पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षा का संदेश दिया गया।

सहायक कमांडेंट सतेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। साथ ही स्थानीय पुलिस और आरएएफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। अभ्यास के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और संवेदनशील स्थानों की जानकारी एकत्र की गई।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ स्थानीय जनता और आरएएफ के बीच विश्वास बढ़ाएगा। आरएएफ की टीम 19 से 23 अगस्त तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस अभियान की शुरुआत रींगस से की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77