[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉन्स्टेबल सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थक की बहस:बोले- तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया, हम MLA की जगह आए हैं; गुढ़ा ने कहा- यह कौनसा पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉन्स्टेबल सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थक की बहस:बोले- तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया, हम MLA की जगह आए हैं; गुढ़ा ने कहा- यह कौनसा पद

कॉन्स्टेबल सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थक की बहस:बोले- तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया, हम MLA की जगह आए हैं; गुढ़ा ने कहा- यह कौनसा पद

झुंझुनूं : आरएसी कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल की आत्महत्या के मामले को लेकर चल रहे धरने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और भाजपा विधायक समर्थकों के बीच बहस हो गई। गुढ़ा ने विधायक राजेंद्र भांबू के धरने पर न आने को लेकर नाराजगी जताई थी। गुढ़ा ने भांबू समर्थकों ने कहा- काम बिगाड़ने वाले वो लोग हैं जो 2 घंटे धरने पर आते हैं और राजनीति कर चले जाते हैं।

इस पर नाराज विधायक के समर्थकों ने कहा- तुमने कितने मामलों में न्याय दिलवा दिया। इस पर गुढ़ा भड़क गए और अपनी जगह से उठ कर खड़े हो गए। गुढ़ा भाजपा विधायक भांबू के समर्थकों की ओर बढ़ने लगे। बात हाथापाई तक पहुंचने से पहले धरने पर बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। मामला झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर का मंगलवार दोपहर का है।

पढ़िए क्यों जारी है धरना

सोमवार को सुबह 4 बजे झुंझुनूं के इंडाली गांव निवासी आरएसी कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और बेटे पर भी तलवार से हमला किया था। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई थी कि जबकि बेटे का इलाज अब भी जारी है। इसके बाद राजकुमार ने पत्नी का हरियाणा निवासी युवक से अफेयर बताते हुए एक वीडियो बनाया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए धरना दे दिया था। इसी धरने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे थे।

अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम

गुढ़ा बोले- विधायक के स्थान पर आना कौनसा पद

मंगलवार को मांगों को लेकर दूसरे दिन भी राजकुमार के परिजन धरने पर बैठे थे। इस धरने में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान यहां बैठे लोगों ने झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के न आने की बात की।

इस पर विधायक के समर्थक बोले- हम उनके स्थान पर आए हैं।

इस दौरान गुढ़ा ने कहा- यह कौनसा पद होता है। विधायक के स्थान पर आने का।

इसी दौरान विधायक के समर्थक कृष्ण गावड़िया ने कहा- विधायक भी आ जाएंगे, लेकिन यहां 10 से 15 लोग माहौल बिगाड़ने के लिए आए हैं।

गांवड़िया की इस टिप्पणी के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- ये लोग तो कल से धरने पर बैठे हैं। असल में काम बिगाड़ने वाले तो वे लोग हैं जो सिर्फ दो घंटे के लिए धरने पर आते हैं और राजनीति करने लगते हैं।

भाजपा नेता बोले- यहां राजनीति नहीं चलेगी

इसके जवाब में विधायक समर्थक कृष्ण गांवड़िया ने तंज कसा- अपने नयासर और बिरमी मामलों में न्याय दिलवा दिया होगा।

इस पर गुढ़ा भड़क गए खड़े होकर गांवड़िया की ओर बढ़ने लगे। हाथापाई होती इससे पहले ही गुढ़ा समर्थकों ने उन्हें रोक लिया।

इस बीच भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा- यहां आकर किसी को हमारे समाज की तौहीन करने की जरूरत नहीं है। हम सक्षम हैं और न्याय के लिए बैठे हैं। यहां राजनीति करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अब 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम

तस्वीर, भाजपा समर्थक कृष्ण गावड़िया की है, उन्होंने जमीन पर बैठे गुढ़ा से कहा था तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया।
तस्वीर, भाजपा समर्थक कृष्ण गावड़िया की है, उन्होंने जमीन पर बैठे गुढ़ा से कहा था तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया।
इसके बाद गुढ़ा भड़क गए और गावड़िया की तरफ बढ़ने लगे।
इसके बाद गुढ़ा भड़क गए और गावड़िया की तरफ बढ़ने लगे।
समर्थकों ने उन्हें रोक दिया और समझाइश की कि ऐसा मत करिए।
समर्थकों ने उन्हें रोक दिया और समझाइश की कि ऐसा मत करिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22