[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर के विरोध में झुंझुनू में बंद का ऐलान:कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से की दुकानें बंद रखने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर के विरोध में झुंझुनू में बंद का ऐलान:कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से की दुकानें बंद रखने की अपील

स्मार्ट मीटर के विरोध में झुंझुनू में बंद का ऐलान:कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से की दुकानें बंद रखने की अपील

उदयपुरवाटी : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में झुंझुनू जिला कांग्रेस ने 20 अगस्त को बंद का आह्वान किया है। उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को व्यापारियों से मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं ने थोक और खुदरा व्यापारियों से संपर्क किया। साथ ही होटल व्यवसायियों और निजी स्कूल संचालकों से भी बंद में सहयोग की मांग की। इस दौरान विधायक सैनी के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिनेश ओलखा भी शामिल हुए।

नगर पालिका में विपक्ष के नेता विश्वेश्वर लाल सैनी ने भी व्यापारियों से मुलाकात की। पार्षद अजय तसीड, मुकेश बागड़ी, बंटी खाड़ोलिया, राहुल चेजारा और श्याम कटारिया भी इस अभियान में शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77