झुंझुनूं : टीबड़ेवाला अस्पताल में डॉ शर्मा ने कार्यभार संभाला
टीबड़ेवाला अस्पताल में डॉ शर्मा ने कार्यभार संभाला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में स्थित देवकरण दास झाबरमल चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में झुंझुनू के पूर्व सीएमएचओ डॉ सीताराम शर्मा ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रूप में सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। फिजिशियन के रूप में डॉ शर्मा चुडैला ग्राम के आसपास के सैकड़ों गांव के रोगियों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जेजेटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टीबड़ेवाला ने उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस मौके पर बी एन वाई एस के निदेशक डॉ उज्जवल अस्पताल प्रभारी गोविंदराम सैनी प्रेसिडेंट बी के टीबड़ेवाला पीआरओ रामनिवास सोनी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036632


