[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के बालिका कॉलेज में 145 छात्राओं की एनीमिया जांच:डॉक्टरों ने एनीमिया के लक्षण और इसे दूर करने के उपाय बताए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के बालिका कॉलेज में 145 छात्राओं की एनीमिया जांच:डॉक्टरों ने एनीमिया के लक्षण और इसे दूर करने के उपाय बताए

चूरू के बालिका कॉलेज में 145 छात्राओं की एनीमिया जांच:डॉक्टरों ने एनीमिया के लक्षण और इसे दूर करने के उपाय बताए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को बालिका कॉलेज में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज की 145 छात्राओं और महिला अध्यापकों की एनीमिया की जांच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु अग्रवाल ने जांच के बाद महिलाओं के शरीर में खून की कमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया के लक्षण और इसे दूर करने के उपाय बताए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उचित आहार-विहार से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

कॉलेज प्रिंसिपल आशा कोठारी ने शिविर के आयोजन के लिए भारत विकास परिषद का आभार जताया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेशचंद्र चौहान ने शिविर में आए अतिथियों का स्वागत किया। महिला सभागिता की प्रमुख शशि चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद शाखा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. भारतेंदु अग्रवाल, पुनीत लाटा, महेश मिश्रा, देवेंद्र कुमार चंदेल और महिला इकाई की मंजू पारीक, डॉ. रेणु, माया जोशी, मधुबाला गौड़, अर्चना मिश्रा, कविता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निरंजन कुमार चोटिया ने किया।

Related Articles