[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SDM के सामने शिक्षकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे:12 सूत्री मांगों को लेकर पहुंचे थे शिक्षक, शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

SDM के सामने शिक्षकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे:12 सूत्री मांगों को लेकर पहुंचे थे शिक्षक, शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

SDM के सामने शिक्षकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे:12 सूत्री मांगों को लेकर पहुंचे थे शिक्षक, शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

सादुलपुर : सादुलपुर में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य शिक्षक प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्री मांगपत्र के समर्थन में उपखंड कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों की मुख्य मांगों में बीएलओ कार्य से मुक्ति शामिल थी। कार्यालय में शिक्षकों और उपखंड अधिकारी वीनू वर्मा के बीच जमकर गहमागहमी हुई। शिक्षकों का आरोप है कि जब एक शिक्षिका ने अपनी बात रखनी चाही, तो उपखंड अधिकारी ने उसे डांटा और धमकाया। इस पर सभी शिक्षकों ने विरोध करते हुए एसडीएम के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

स्थिति को बिगड़ता देख उपखंड अधिकारी ने मौके पर पुलिस बुला ली। दो पुलिसकर्मी और एक महिला कॉन्स्टेबल कार्यालय पहुंचे। मीडियाकर्मियों से बात करने से एसडीएम ने इनकार कर दिया और उन्हें बाहर बिठा दिया। करीब 45 मिनट बाद सीट से उठकर अंदर चली गईं, लेकिन मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया।

बाद में शिक्षकों ने सीबीईओ सुमन जाखड़ को अपना ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि मांगपत्र में तृतीय श्रेणी अध्यापक के स्थानांतरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा और गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों को पूर्णतः मुक्त करना शामिल है। प्रांतीय प्रतिनिधि रतन सिंह पूनिया ने विभिन्न संवर्गों की पदोन्नतियां शीघ्रता से करने की मांग की। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने पुरानी पेंशन योजना और विभाग में शिक्षकों के रिक्त पदों पर प्रकाश डाला। ज्ञापन में किसी भी प्राकृतिक आपदा में शिक्षकों को दोषी ठहराए जाने की निंदा भी की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin