[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी जमीन सौदे का आरोपी झुंझुनूं से गिरफ्तार:1.5 करोड़ रुपए की ठगी की, आम के बगीचे दिलवाने के नाम पर झांसे में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फर्जी जमीन सौदे का आरोपी झुंझुनूं से गिरफ्तार:1.5 करोड़ रुपए की ठगी की, आम के बगीचे दिलवाने के नाम पर झांसे में लिया

फर्जी जमीन सौदे का आरोपी झुंझुनूं से गिरफ्तार:1.5 करोड़ रुपए की ठगी की, आम के बगीचे दिलवाने के नाम पर झांसे में लिया

चूरू : चूरू की कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आम के बगीचे वाली जमीन दिलवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने बताया कि सरदारशहर निवासी श्यामसुंदर पारीक ने 23 मई को कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था। श्यामसुंदर ने बताया कि ठग गिरोह ने उसे सहारनपुर जिले के गांव बस्सी में 115 बीघा जमीन का आम का बगीचा दिखाया। प्रति बीघा 20 लाख रुपए की दर से सौदा तय किया गया। श्यामसुंदर उनके झांसे में आ गया और बस्सी जाकर माजिद नामक व्यक्ति से मुलाकात की।

माजिद ने बताया कि यह जमीन वह पहले ही रतिपाल सिंह को 18.70 लाख प्रति बीघा के हिसाब से बेच चुका है, लेकिन भुगतान पूरा नहीं हुआ था। इसके बाद माजिद ने श्यामसुंदर को रतिपाल के पास भेजा। रतिपाल ने कहा कि यदि श्यामसुंदर वही राशि उसे दे दे, तो जमीन उसके नाम कर दी जाएगी।

इस बहकावे में आकर श्यामसुंदर ने दोनों को कुल 1.5 करोड़ रुपए दे दिए, लेकिन बाद में न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही दोनों आरोपी संपर्क में आए। मोबाइल नंबर बंद मिलने पर श्यामसुंदर को ठगी की आशंका हुई। सहारनपुर जाकर जब उसने जांच की तो पता चला कि यह जमीन पहले भी इसी तरह कई लोगों को बेचकर ठगी की जा चुकी है। आरोपियों पर पहले से मुकदमे भी दर्ज हैं। रुपए का लेनदेन और लिखित सहमति चूरू में हुई थी, इसलिए मामला कोतवाली थाना में दर्ज हुआ। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई। उन्होंने कार्रवाई करते हुए कुहाडू बास गांव में दबिश देकर रतिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad