[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर्स के लिए ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग:सिंघाना में राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

टीचर्स के लिए ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग:सिंघाना में राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन

टीचर्स के लिए ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग:सिंघाना में राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन

सिंघाना : सिंघाना में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ ने ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्थानांतरण नीति लागू कर तबादले के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों के लिए पारदर्शी स्थानांतरण करने की बजाय डिजायर व्यवस्था से तबादले होते हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने डिजायर व्यवस्था खत्म करने और प्रतिबंधित जिलों की अवधारणा को समाप्त करने की मांग की।

शिक्षक संघ की अन्य प्रमुख मांगों में प्रबोधकों की शिक्षकों के समान नियमित डीपीसी करना शामिल है। प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमिक पदोन्नति देने की भी मांग की गई है। कला, वाणिज्य व कृषि विज्ञान के शिक्षकों की पदोन्नति की समीक्षा कर न्याय करने की मांग भी रखी गई।

संघ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा कर प्रदेश में लागू न करने की मांग की है। गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने और सभी प्रकार के ऑनलाइन प्रशिक्षण बंद करने की मांग भी की गई है। पुरानी पेंशन योजना से छेड़छाड़ न करने और विभाग में एक लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने की मांग भी शामिल है।

मनोज यादव ने बताया कि राज्य सरकार को शिक्षकों ने अपनी मांगों से पूर्व में भी अवगत करवाया था। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने जल्द मांगों का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर बंशीलाल, सुबे सिंह, मनीराम, विजय सिंह, रोहिताश कुमार, महेंद्र कुमार मीणा, विक्रम सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad