चिड़ावा-झुंझुनूं रोड पर हादसा – बहरोड़ से आ रहे श्रद्धालु संघ में महिला सहित तीन घायल
चिड़ावा-झुंझुनूं रोड पर हादसा – बहरोड़ से आ रहे श्रद्धालु संघ में महिला सहित तीन घायल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के निकट झुंझुनूं रोड स्थित 11 मुखी बालाजी मंदिर के पास शनिवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। बहरोड़ से श्रद्धालुओं का एक संघ ज्वाला मंदिर, बगड़ के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने संघ में चल रही महिला श्रद्धालु दुर्गा देवी, निवासी बहरोड़, को जोरदार टक्कर मार दी।मोटरसाइकिल पर सवार सालमपुर निवासी राजीव पारीक और राजेश पारीक भी टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने 108 आपात सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक मनेंद्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा के लिए चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. निर्मला चौधरी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041666


