लोहिया कॉलेज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे लगाए
लोहिया कॉलेज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ' के नारे लगाए
चूरू : चूरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने शुक्रवार दोपहर गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
प्रांत सहमंत्री लक्ष्मण प्रजापत ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश की एकता कमजोर करने वाली विचारधाराओं का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही। विभाग संयोजक कुलदीप जागावत ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एबीवीपी छात्रों के हितों के साथ राष्ट्रहित के मुद्दे भी उठाती है। संगठन राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का काम करता रहेगा। प्रदर्शन में बलवीर सैनी, पूजा भाम्भू, मोनिका, वरुण शर्मा, नरेंद्र, गर्व रक्षक, कोमल, सुनील भाकर, योगेश चंदेल और वरुण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454339
