बच्चों को बाल अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम दी जानकारी:बाल संरक्षण कानूनों, बाल श्रम और सुरक्षित स्पर्श पर किया जागरूक
बच्चों को बाल अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम दी जानकारी:बाल संरक्षण कानूनों, बाल श्रम और सुरक्षित स्पर्श पर किया जागरूक
चूरू : चूरू में राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। बच्चों को बाल अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी गई। संस्था की सुमन चोपड़ा ने बच्चों को बाल अधिकारों, संरक्षण कानूनों और बाल विवाह से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा पाना, सुरक्षित रहना और शोषण मुक्त जीवन बच्चों का अधिकार है।
रेस्क्यू समन्वयक नदीम खान ने बाल श्रम और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श पर बताया। उन्होंने बच्चों को समस्या होने पर अभिभावकों, शिक्षकों या सहायता सेवाओं से संपर्क करने को कहा। संस्था के सुनील प्रजापत ने बच्चों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रबंधक आवेश खान और प्रधानाचार्य सुमेषता ने संस्था के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम में मदरसा प्रधानाध्यापक अब्दुल रहमान खान, रफीक खान, योगिता, अंकिता, रमीज, जैनब और मुस्कान समेत कई शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454338
