[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के गगौर में दो घरों में चोरी:8 लाख नकदी और जेवरात चुराए, खिड़कियां तोड़कर घर में घुसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के गगौर में दो घरों में चोरी:8 लाख नकदी और जेवरात चुराए, खिड़कियां तोड़कर घर में घुसे

सादुलपुर के गगौर में दो घरों में चोरी:8 लाख नकदी और जेवरात चुराए, खिड़कियां तोड़कर घर में घुसे

सादुलपुर : सादुलपुर के गगौर गांव में चोरों ने 14-15 अक्टूबर की रात दो घरों को निशाना बनाया। चोर करीब 8 लाख रुपए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। दोनों घरों में चोर पीछे की खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे। सुबह परिवारों को चोरी का पता चला। कमल सिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनके चचेरे भाई विकेश सिंह और नरेश सिंह के घरों में चोरी हुई है।

विकेश के घर से 8 लाख रुपए नकदी और जेवरात चोरी

चोर विकेश सिंह के घर से 8 लाख रुपए नकदी के अलावा सोने की एक बंगड़ी, रखड़ी, नथ, दो हार, झुमके और दो अंगूठियां ले गए। इसके साथ ही चांदी की चार चुटकियां, एक जोड़ी पायल और दो चांदी के सिक्के भी चोरी हुए। वहीं, नरेश सिंह के घर से सोने की रखड़ी, शीशफल, बालियां, नथ और अंगूठी के साथ चांदी के तीन सिक्के और एक लॉकेट चोरी हुआ। परिवारों के अनुसार, ये जेवरात बच्चों की शादी के लिए रखे हुए थे।

पहाड़सर में भी इसी तरीके से हुई थी चोरी

गगौर गांव में पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 6 अक्टूबर को पहाड़सर गांव में पूर्व सैनिक सुरेश कुमार जांगिड़ के घर में भी इसी तरीके से चोरी हुई थी। उस वारदात में चोर 10 हजार रुपए नकदी और जेवरात ले गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker