[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ विधायक जाएंगे अमेरिका के बोस्टन:वैश्विक विद्यार्थी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, 24 राज्यों के 100 विधायक लेंगे हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ विधायक जाएंगे अमेरिका के बोस्टन:वैश्विक विद्यार्थी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, 24 राज्यों के 100 विधायक लेंगे हिस्सा

सुजानगढ़ विधायक जाएंगे अमेरिका के बोस्टन:वैश्विक विद्यार्थी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, 24 राज्यों के 100 विधायक लेंगे हिस्सा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल अमेरिका के बोस्टन में 4 से 6 अगस्त तक होने वाले वैश्विक विद्यार्थी सम्मलेन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटिव द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेघवाल ने बताया-यह दौरा नेशनल लेजिस्लेटिव कांफ्रेंस भारत के सहयोग से हो रहा है। यह संगठन भारतीय विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

इस सम्मेलन में देश के 24 राज्यों के 21 राजनीतिक दलों के 100 से अधिक विधायक हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में भारतीय विधायक किसी अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक मंच पर भागीदारी निभाएंगे। मेघवाल ने कहा कि राज्य से वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन से उन्हें वैश्विक सुशासन की अच्छी परंपराओं के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा।

Related Articles