[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन की रिमझिम बारिश ने नगरपालिका की खोली पोल, गंदगी और कीचड़ से होकर गुर्जर रहे श्याम भक्त 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सावन की रिमझिम बारिश ने नगरपालिका की खोली पोल, गंदगी और कीचड़ से होकर गुर्जर रहे श्याम भक्त 

सावन की रिमझिम बारिश ने नगरपालिका की खोली पोल, गंदगी और कीचड़ से होकर गुर्जर रहे श्याम भक्त 

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा श्याम के सावन माह के दौरान बारिश का दौर जारी होने पर भी श्याम भक्तों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच तेज और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है वहीं स्थानीय नगरपालिका प्रशासन की पोल भी खोल कर रख दी है।खाटूश्यामजी कस्बे के आसपास इलाके में बीती रात से लगातार रिमझिम और कभी-कभी तेज बारिश हो रही है। सावन माह में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। बारिश के चलते रास्तों पर कीचड़ और जलभराव हो गया है। जिससे भक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भक्तों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर मंदिर परिसर तक पहुंचना पड़ रहा है। नालियों की सफाई में नगरपालिका की लापरवाही अब साफ नजर आ रही है। जगह-जगह भरे गंदे पानी ने स्वच्छता के सभी दावों की पोल खोल दी है।वहीं श्रद्धालु आस्था में डूबे होकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर मन्नतें मांग रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin