[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को पीटा; सरपंच के बेटे समेत 2 आरोपी, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को पीटा; सरपंच के बेटे समेत 2 आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

सीकर में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को पीटा; सरपंच के बेटे समेत 2 आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

सीकर : सीकर में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जयपुर से SSC परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई कर दी। घटना 29 जुलाई की रात करीब 11:40 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला

  • 29 जुलाई की रात पेपर देकर लौटी थी छात्रा: पुलिस को दी रिपोर्ट में 24 साल की छात्रा ने बताया- वह सीकर में रहकर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। लड़की अपने भाई के साथ रेंट पर रहती है। 29 जुलाई की रात 11:40 बजे वह जयपुर से SSC-PHASE 13 का एग्जाम देकर आई बस डिपो आई थी। उसका भाई बस स्टैंड के बाहर वैन लेकर उसका इंतजार कर रहा था। तभी एक स्कोडा गाड़ी में सवार दो युवक हरिराम माली और राजवीर ने उनका पीछा शुरू किया।
  • भाई ने आरोपियों का विरोध किया तो पीटा: रिपोर्ट में बताया- आरोपियों ने अश्लील इशारे किए, जिन्हें छात्रा ने अनदेखा कर दिया। लेकिन जब भाई-बहन अपने घर पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की के भाई से अभद्रता की और कहा- तेरी बहन को हमारे साथ भेज दे। लड़की के भाई ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसकी पैंट फट गई, चेन टूट गई और शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
  • दोनों आरोपी शराब के नशे में थे: मारपीट के दौरान दोनों युवक अस्पताल में घुस गए। आरोप है कि आरोपी युवकों ने शराब पी रखी थी। घटना के बाद आरोपी छात्रा और उसके परिवार को धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी राजवीर सिंह, सरपंच रणवीर सिंह का लड़का है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin