[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में रक्तदान शिविर में 195 यूनिट रक्त एकत्रित:दो अस्पतालों की टीमों ने दी सेवाएं, रक्तदाताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में रक्तदान शिविर में 195 यूनिट रक्त एकत्रित:दो अस्पतालों की टीमों ने दी सेवाएं, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

सरदारशहर में रक्तदान शिविर में 195 यूनिट रक्त एकत्रित:दो अस्पतालों की टीमों ने दी सेवाएं, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

सरदारशहर : सरदारशहर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 195 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रजापति समाज के तत्वावधान में प्रजापति नवयुवक मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रजापति भवन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन डॉ.चंद्रभान जांगिड़, डॉ.संदीप चाहर, संरक्षक बुद्धाराम मारोठिया, हुकमाराम भाटीवाल, जगदीश प्रसाद सिरस्वा और शिव भगवान छापोला सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

प्रजापति समाज के अध्यक्ष योगेश किरोड़ीवाल ने बताया कि शिविर में कुल 195 यूनिट रक्तदान किया गया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सोनू भोडीवाल और मंत्री गंगाधर मारोठिया ने बताया कि शिविर में राजकीय भरतिया अस्पताल और जीवन रेखा अस्पताल चूरू की रक्त संग्रहण टीमों ने सेवाएं प्रदान कीं।

आयोजकों ने रक्तदाताओं के लिए जूस और फलाहार की व्यवस्था की थी। शिविर में दौलत भाटीवाल, राकेश तूनवाल, कन्हैयालाल भोडीवाल, महावीर तूनवाल, नंदलाल घोडेला, गोविन्द प्रजापत, विनोद सीमार और बाबूलाल घंटेलवाल ने सहयोग किया।

इसके अलावा बाबूलाल भोभरिया, महावीर सिरस्वा, बाबूलाल नोखवाल, संजय छापोला, जगमाल राम निमीवाल, प्रमोद किरोड़ीवाल और सुभाष दादरवाल भी मौजूद रहे। किशन प्रजापत, अशोक सिरस्वा, प्रकाश टाक, रामस्वरूप निराणिया, लक्ष्मण राम निमीवाल और मनोज छापोला ने भी अपना योगदान दिया। ईश्वर नेहरा, सुशील सिरस्वा, लालचंद घंटेलवाल, विकास अड़ावलिया, अशोक घोड़ेला, संदीप दादरवाल, प्रदीप ढूढाड़ा और धीरज बड़ेला सहित अन्य समाज के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62