[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन पर 21 छात्र सम्मानित:अडूकिया स्कूल के 351 छात्रों को टाई, आई कार्ड और बेल्ट भेंट किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन पर 21 छात्र सम्मानित:अडूकिया स्कूल के 351 छात्रों को टाई, आई कार्ड और बेल्ट भेंट किए

विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन पर 21 छात्र सम्मानित:अडूकिया स्कूल के 351 छात्रों को टाई, आई कार्ड और बेल्ट भेंट किए

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद बाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी अभिव्यक्ति दी। समाजसेवी भामाशाह कृष्ण कुमार बाछुका की ओर से प्रधानाचार्य की प्रेरणा पर 351 छात्रों को आई कार्ड, टाई और बेल्ट भेंट किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण कुमार बाछुका थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद झालावाड़ जिले के पीपलोदी स्कूल में सात छात्रों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ने कहा कि स्कूल परिवार द्वारा विद्यार्थी हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने गत तीन वर्षों में संस्था प्रधान प्रदीप मोदी के नेतृत्व में स्कूल में हुए शैक्षिक और भौतिक विकास की सराहना की। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि अन्य भामाशाहों ने 2 पंखे और दो लेक्चरर स्टैंड भेंट किए हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका कुसुमलता ने किया।

कार्यक्रम में व्याख्याता नरेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति शर्मा, दीपक कुमार, शांता सैनी, सूरजभान, सुनीता कुमारी, मनोरमा, आशुतोष शर्मा, संजू, मेघा, बिजेश बुलानिया, शारीरिक शिक्षक विमला कुमारी, राजकोर, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet