[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी की अदिति भट्ट ने जर्मनी में शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी की अदिति भट्ट ने जर्मनी में शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराया

जेजेटी यूनिवर्सिटी की अदिति भट्ट ने जर्मनी में शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनू : जेजेटी यूनिवर्सिटी की प्रतिभाशाली छात्रा और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी अदिति भट्ट ने राइन-रुहर 2025 विश्व विश्वविद्यालय खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। 22 से 26 जुलाई 2025 तक जर्मनी में आयोजित इस प्रतियोगिता में अदिति ने महिला एकल और युगल दोनों वर्गों में लगातार विजय हासिल की है और अब अगले दौर में पहुंच गई हैं।

जानकारी देते हुए खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को अदिति भट्ट ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की डिएड ओडिज्क को 15-10, 15-7 से हराकर मजबूत शुरुआत की। 24 जुलाई को उन्होंने सिंगापुर की दानियल शरीफा को 15-6, 15-6 से पराजित कर अपनी बढ़त बरकरार रखी। ये विजय उनके कौशल और दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं। अब अदिति एकल में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही महिला युगल में अदिति भट्ट और उनकी जोड़ीदार देविका सिहाग ने शानदार प्रदर्शन किया। 23 जुलाई को उन्होंने नेपाल की आयुष्मा नेपाल और निशम हंगमा सुब्बा की जोड़ी को 15-3, 15-0 से हराया। 24 जुलाई को उन्होंने सिंगापुर की चैन यिंग सुआन च्लो और चू यान यिंग डेसरी की जोड़ी को 15-5, 15-8 से पराजित किया। इस विजय के साथ वे युगल में भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। पुरुष एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ी रोहन कुमार और दर्शन पुजारी ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में कदम रखा है। भारत की पदक की आशाएं अदिति भट्ट, देविका सिहाग, रोहन कुमार और दर्शन पुजारी पर टिकी हैं।

चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबरेवाला ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “अदिति भट्ट की विजय हमारी यूनिवर्सिटी की खेल उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक है। हमारी शुभकामनाएं अदिति और भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल के साथ हैं, जो आगे के मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन की दिशा में अग्रसर हैं।”

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ.अमन गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. रामदर्शन फोगाट, हेड एचआर डॉ. महेश सिंह, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ.सुरेंद्र कुमार, डा.रामनिवास सोनी, कपिल जानू, विक्रम कुमार सहित समस्त स्टाफ ने अदिति भट्ट को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22