राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन 30 जुलाई तक
राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन 30 जुलाई तक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा चूरू जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास (50 बेडेड) में सत्र 2025-26 में आवेदन 30 जुलाई, 2025 तक लिए जाएंगे। जिला अल्पंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश हेतु कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों, विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाओं, व्यावसायिक संस्थाओं आदि में नियमित रूप से अध्ययनरत मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध व ईसाई आदि अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र 30 जुलाई, 2025 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रावास में निःशुल्क ठहरने व खाने-पीने की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था व आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042108


