[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-नारनौल : नारनौल मे ब्रेकिंग न्यूज़ होलिका दहन के दौरान हुआ बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
BREAKINGटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

हरियाणा-नारनौल : नारनौल मे ब्रेकिंग न्यूज़ होलिका दहन के दौरान हुआ बड़ा हादसा

नारनौल में होलिका दहन पर टूटी हाई वोल्टेज तार:करंट से जलकर बच्ची की दर्दनाक मौत; 2 महिलाओं समेत 3 झुलसे, हालत गंभीर

हरियाणा-नारनौल : हरियाणा में नारनौल के मांदी गांव में होलिका दहन के समय 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूट कर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। 7 साल की बच्ची की करंट जल कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो महिलाओं एवं एक युवक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस भी गए। हादसे के बाद सभी को नागरिक अस्पताल में लाया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

गांव मांदी में होलिका पूजन के बाद शाम को करीब सवा सात बजे होलिका दहन किया गया जा रहा था। इस होलिका दहन के दौरान वहां पर महिलाएं एवं बच्चे भी थे। पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण वहां पर भीड़ भी ज्यादा थी तथा पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण आग की लपटें भी काफी ऊंची थी।

इसी होली के ऊपर 11 हजार वोल्टेज की बिजली की लाइन भी जा रही थी। आग की लपटे तेज व ऊंची होने के कारण 11 हजार वोल्टेज की लाइन अचानक गर्म होकर टूट कर नीचे गिर गई। यह लाइन वहां पर खड़ी एक सात साल की लड़की महक पर आकर गिरी। जिससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई तथा मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

एक बच्ची की डैथ हुई है, बाक़ी दोनों महिलाएँ अभी ठीक हैं, पीजीआई रोहतक में—सिविल सर्जन महेन्द्रगढ डा. आर्य उनसे खुद वहाँ ट्रामा सेंटर में रोहतक में अभी मिले हैं – डा. जय कृष्ण आभीर, डीसी महेन्द्रगढ

मांदी गांव में होलिका दहन करते हुए ग्रामीण।
मांदी गांव में होलिका दहन करते हुए ग्रामीण।

वहीं इस हादसे में 65 वर्षीय कलावती, 19 वर्षीय सरोज व 30 वर्षीय विकास बुरी तरह से झुलस ‌गए। लोगों ने सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कलावती को 70 प्रतिशत, सरोज व विकास को 50 प्रतिशत झुलसने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उनको आगामी इलाज के लिए शहर से बाहर बड़े अस्पतालों में ले गए।

देखे विडियो :

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet