[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहाबाद में पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:चुरू का मास्टरमाइंड हिसार में छिपा बैठा था; 2 दिन के रिमांड पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

फतेहाबाद में पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:चुरू का मास्टरमाइंड हिसार में छिपा बैठा था; 2 दिन के रिमांड पर

फतेहाबाद में पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:चुरू का मास्टरमाइंड हिसार में छिपा बैठा था; 2 दिन के रिमांड पर

फतेहाबाद : फतेहाबाद की इकोनॉमिक सेल की टीम ने पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के चुरू जिले के गांव रामसरा ताल निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी हिसार के आजाद नगर में रह रहा था।

इकोनॉमिक सेल प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गांव बनमंदौरी निवासी राकेश की शिकायत के आधार पर की गई। राकेश के अनुसार, साल 2021 में उसने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसी दौरान संजय ने उससे संपर्क कर पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

आरोपी ने मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए

राकेश ने बताया कि आरोपी ने धीरे-धीरे विश्वास जीतते हुए उसके मूल दस्तावेज 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए और फिर करीब 9 लाख की राशि नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प ली। आरोपी बार-बार नियुक्ति की बात कहकर बहाने बनाता रहा, लेकिन न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए गए।

मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया

राकेश ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, तो आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल व मैसेज के जरिए पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस टीम ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे ठगी से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad