[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम पंचायत देवता के राजस्व ग्राम श्योलपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विद्याधर ढाका ने की, जबकि मुख्य अतिथि देवता सरपंच रघुवीर कसाना थे। विशिष्ट अतिथि अरुण सेन ने कार्यक्रम में शिरकत की।

प्रधानाध्यापक विद्याधर ढाका ने पौधारोपण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए गए। इन पौधों में आम, गुड़हल, नीम, शहतूत, शीशम, पापड़ी, बकाण, बील, अशोक आदि शामिल थे। विद्यालय परिवार ने इन पौधों की परवरिश का जिम्मा लिया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अरुण सेन ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल और रबर वितरित किए। इस अवसर पर रोहिताश डेला, कविता रानी, सुनीता, अनीता, किरण, भूपेंद्र रोड़ा, सुमेर रोड़ा, सहीराम कसाना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62