[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी डिपो में अव्यवस्थाओं का आलम, यात्रियों को नहीं मिलता संतोषजनक जवाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी डिपो में अव्यवस्थाओं का आलम, यात्रियों को नहीं मिलता संतोषजनक जवाब

जयपुर से आने वाली बस डेढ़ घंटे लेट लेकिन अधिकारीयों को बस की कोई जानकारी नहीं आखिरकार बस इतनी लेट क्यों

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी डिपो में अव्यवस्थाओं का आलम काफी हद तक बढ़ गया है। अधिकारी एवं कर्मचारी यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। यात्रियों को कर्मचारी नहीं मिलते हैं कमरे में। शुक्रवार को खेतड़ी डिपो में अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। राकेश ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर से RJ18PA 9126 बस में मेरा सामान आ रहा था। बस जयपुर चलकर खेतड़ी पहुचने के समय मैं करीब 2:30 बजे खेतड़ी डिपो में पहुंचा। लेकिन बस काफी इंतजार करने के बाद भी नहीं आई, 1 घंटे इंतजार करने के बाद मैं बस के बारे में जानकारी लेनी चाही तो मैं गेट पर पहुंचा, जहां पर स्थित कर्मचारियों ने बताया कि बस 4:00 बजे यहां ऑफ हो जाती है, अभी बस कहां है इसकी जानकारी नहीं है।

बस की जानकारी को लेकर मैं डिपू प्रबंधक दिलदार सिंह के पास पहुंचा, लेकिन उन्होंने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और मुझे कमरा नंबर तीन पर भेज दिया। उन्होंने कहा कि आप वहां से जानकारी प्राप्त करो, यह कह कर मुझे 3 नम्बर कमरे में भेज दिया। वहां भी मुझे सही जानकारी नहीं मिली। और उन्होंने मुझे कमरा नंबर चार में भेज दिया कि वहां से जानकारी प्राप्त करो इसके बाद मैं कमरा नंबर चार पर गया, लेकिन वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।कर्मचारी डिपो परिसर में बाहर खड़े थे, उनसे बातचीत हुई तो उन्होंने बोला कि यह हमारा काम नहीं है। मुझे कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में चक्कर लगाता गया लेकिन किसी भी कर्मचारी एवं अधिकारी ने बस के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी।

करीब डेढ़ घंटे बाद बस खेतड़ी डिपो पहुंची, तब जाकर मैंने अपना सामान लिया। वहीं, एक व्यक्ति ने बताया कि जयपुर से उसकी दवाई आ रही है और डेढ़ घंटे से वह यहां इंतजार कर रहा है, अभी तक बस नहीं आई है। करीब डेढ़ घंटे बस लेट होने के बावजूद भी खेतड़ी डिपो के कर्मचारी एवं अधिकारियों को यह पता नहीं है कि हमारे बस कहां है अधिकारी एवं कर्मचारी बस संचालक को लेकर गंभीर नहीं है राम भरोसे ही खेतड़ी डिपो चल रहा हैं वहीं, डिपो परिसर में मौजूद यात्रियों ने बताया कि सिंघाना जाने के लिए हम करीब डेढ़ घंटे से यहां बैठे हैं, लेकिन अभी तक एक भी बस यहां पर आई नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि खेतड़ी डिपो में अव्यवस्थाएं चरम सीमा पर हैं। अधिकारी और कर्मचारी यात्रियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62