[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं गोविंद सिंह डोटासरा का फूंका पुतला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में छात्र संगठन एबीवीपी की इकाई द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्ववर्ती सरकार के समय चुनाव बंद करने का विरोध जताते हुए प्रतीकात्मक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पुतले की शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाकर विश्वविद्यालय कैम्पस में आपातकाल लगाया गया।

अब सभी छात्रों को मिलकर सरकार से छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली की माँग मजबूती के साथ रखनी चाहिए। इस दौरान एबीवीपी के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने बताया कि “अशोक गहलोत ने अपनी सरकार में छात्रसंघ चुनाव को बंद करके लोकतंत्र की हत्या की और आज वो सोशल मीडिया से छात्रसंघ चुनाव करवाने की बात कर राजस्थान के छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आज विधार्थी परिषद द्वारा शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बंद करके कैम्पस में आपातकाल लगाने का छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर ने बताया कि “अशोक गहलोत ने 12 अगस्त 2023 को छात्र संघ चुनाव को अपनी पार्टी की आपसी गुटबाजी के चलते बंद करके छात्र राजनीति की भ्रूण हत्या की है जो छात्र राजनीति के भविष्य की प्रथम पाठशाला में कतई स्वीकार्य नहीं है”।

हम छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग करते हैं। एबीवीपी के इकाई मंत्री रमेश भींचर ने बताया कि “आज छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी ने सरकार से मांग करते हुए प्रदर्शन किया कि छात्र संघ चुनाव को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। जिला संयोजक दीपिका भारद्वाज एवं विशेष आमंत्रित सदस्य संदीप सेवदा ने बताया कि आज समस्त छात्रशक्ति के हक व अधिकार के लिए कैम्पस में छात्रसंघ चुनाव काफी जरूरी है। विधानसभा में देखे जा रहे विभिन्न नेताओं की तरह राजनीति की प्रथम सीढ़ी से देश की राजनीति के लिए नेता तैयार हो सके और इस देश के लोकतंत्र का संरक्षण कर सकें और इस देश का राजनीतिक भविष्य उज्जवल हो सके।

इस अवसर पर विभाग संयोजक उत्तम चौधरी, जिला संयोजक दीपिका, संदीप सेवदा, अभिषेक पचार, सतेन्द्र योगी, अभयप्रताप सिंह, नितेश शर्मा, अभिजीत सिंह, कृष्ण सेवदा, राजाराम घील, राजवीर, तेजकरण, अंकित चाहर,अक्षत तिवाड़ी, नितेश खाकोली, अमित पारीक, हेमंत, सतवीर, रेणुका, कुसुम, योगिता व सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62