[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला में दो टीनशेडों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला में दो टीनशेडों का लोकार्पण

श्री गोपाल गौशाला में दो टीनशेडों का लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

बड़वासी (नवलगढ़) : श्री गोपाल गौशाला, बड़वासी में बुधवार को दो नवनिर्मित टीनशेडों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। ये टीनशेड भामाशाह सुरेन्द्र कलवानिया द्वारा गौशाला परिसर एवं नंदीशाला परिसर में गौवंश की सेवा के उद्देश्य से समर्पित किए गए।

गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इन टीनशेडों के निर्माण से सैकड़ों गौवंश को भीषण गर्मी, सर्दी और वर्षा से बचाव मिलेगा, जिससे उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने इसे गौसेवा की दिशा में अनुकरणीय योगदान बताया, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में कन्हैयालाल वाल्मिकी, किशनलाल शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, बहादुर सिंह, लालचंद मूंड, सुभाष सीगड़, संदीप शर्मा, नरेंद्र निर्वाण, नंदलाल कुमावत, आशीष चौधरी, सुनील दूत, अंकित शर्मा, विकास गढ़वाल, कमल सूंडा, पिंटू सूंडा, श्रवण कुमावत, सुशील शर्मा, कमल सैनी, सुनील, सुभाष देबना एवं मनीराम सूंडा उपस्थित रहे ।

गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने सभी दानदाताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के सेवा-भाव और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवी सहयोग से गौसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin